लोग नशा क्यों करते हैं
लोग नशा क्यों करते हैं अक्सर लोग अलग अलग तरह का नशा करते है। पर हानिकारक होने की जानकारी के बाद भी लोग नशा करते है। नशे की वस्तु अक्सर कड़वी होती है खाने व पीने में कुछ खास स्वाद भी नहीं होता । फिर भी हमारा दिमाग उसकी मांग करता है कि लोग अपनी कमाई का ज्यादा हिस्सा इसमें खर्च करने के लिए तैयार रहते है। क्या ऐसी कोई खास बात है नशे में। क्या इसे ठीक से समझना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति नशा शुरू करता है और पहली बार उसे चखता है उसे वह अक्सर स्वाद में अच्छा नहीं लगता। परन्तु वह अपने लोगों के साथ मिल कर रहने के लिए, या फिर दोस्तों के बीच अपनी एक पहचान बनाने के लिए, या फिर अपने को साबित करने के लिए नशा शुरू करता है, यह तो एक शुरुआत होती है परन्तु कुछ दिनों बाद उसे यह नशा अच्छा लगने लगता है और वह कुछ समय के लिए ही सही एक आनंद की प्राप्ति के लिए नशा करने लगता है। यह क्षणिक सुख या आनंद के लिए वह अपने शरीर की चिंता किए बिना नशा करने लगता है। सुख और आनंद दो अलग शब्द हैं इसे अलग अलग ही समझना पड़ेगा। इंद्रियों को जो अच्छा लगे उसे सुख कहते है। सुख को समझने के लिए कष्ट को समझते है। कष्ट, जै...